मेडिकल स्टॉफ के साथ ऋषि कपूर का वीडियो वायरल, बताया जा रहा एक्टर का आखिरी वीडियो

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (17:55 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर से जूझ रहे ऋषि ने 30 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया गया। 

 
अब हाल ही में ऋषि कपूर का हॉस्पिटल के दौरान वाला एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो डॉक्टर के साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं। यह वीडियो ऋषि कपूर के निधन से कुछ घंटे पहले का बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
 
इस वीडियो में एक डॉक्टर ऋषि कपूर को उनका ही फेमस बॉलीवुड गाना सुनाते हुए मनोरंजन कर रहा है। डॉक्टर ऋषि कपूर की फिल्म दीवाना का यादगार गाना 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' गाकर सुना रहा है। डॉक्टर की मधुर आवाज में गाना सुनकर बेड पर लेते ऋषि कपूर काफी इमोशनल हो गए। वे डॉक्टर को सफलता के लिए आशीर्वाद देते दिखे।

ALSO READ: ऋषि कपूर के अंतिम सफर के फोटो और वीडियो
 
वीडियो में ऋषि कह रहे हैं, मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है, बहुत तरक्की करो सफलता प्राप्त करो, मेहनत करो, देखो शोहरत नाम ये सब मेहनत के बाद आता है। जब तक मेहनत और थोड़ी किस्मत साथ देगी तो फल अपने आप पेड़ों पर लगेंगे। बस उसके लिए यही एक गांठ बांध कर रखना।
 
बता दें कि ऋषि कपूर के परिवार ने उनके निधन के बाद आधिकारिक बयान जारी किया था। उन्होंने लिखा- 'दो साल की लड़ाई के बाद हमारे प्यारे ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के कारण आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन कर रहे थे।' 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख