Hanuman Chalisa

Raid 2 में हुई रितेश देशमुख की एंट्री, विलेन बनकर अजय देवगन से लेंगे टक्कर

अजय देवगन एक बार फिर निभाएंगे आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (16:53 IST)
  • शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
  • निगेटिव रोल में दिखेंगे रितेश देशमुख
  • 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी फिल्म 
Riteish Deshmukh in Raid 2: अजय देवगन की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर अयम पटनायक बनकर 'रेड 2' में धमाका करने वाला है। बीते दिनों मेकर्स ने 'रेड 2' की घोषणा की थ। इस फिल्म में अजय के साथ वाणी कपूर नजर आने वाली हैं। 

ALSO READ: रेड बॉडीकॉन ड्रेस में सनी लियोनी का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरें वायरल
 
अब 'रेड 2' के विलेन का नाम भी फाइनल हो गया है। फिल्म के पहले पार्ट में सौरभ शुक्ला ने विलेन का किरदार निभाया था। वहीं रेड 2 में रितेश देशमुख विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी अजय देवगन ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
अजय देवगन ने 'रेड 2' में रि‍तेश देशमुख का स्वागत करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अजय के साथ रितेश और फिल्म की अन्य कास्ट नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बंधन से भाई, पसंद से प्रतिद्वंदी! स्वागत है रितेश देशमुख।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बता दें कि रितेश देशमुख इससे पहले भी फिल्म 'एक विलेन' और 'मरजावां' में विलेन का रोल निभा चुके हैं। अब 'रेड 2' में एक बार फिर विलेन बनकर रितेश अजय देवगन से भिड़ने वाले हैं। 
 
'रेड 2' की शूटिंग पिछले हफ्ते मुंबई में शुरू हुई थी। इसके बाद इसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार कर रहे हैं। 'रेड 2' इस साल 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Condumb से समाज को आईना दिखाना चाहती हैं जयति भाटिया, एक वायरल तस्वीर ने बदल दी सोच

370 रुपए बिरयानी विवाद: प्रणित मोरे पर एफआईआर, NCW का भी समन, स्टैंडअप कॉमेडियन ने मांफी माफी

'काला हिरण' का टीजर रिलीज होते ही हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, मेकर्स को नोटिस जारी

दिशा पाटनी: मैं कैटरीना कैफ की बहुत बड़ी फैन हूं, अक्षय कुमार से की थी खास डिमांड, अब सपना हुआ पूरा

'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी बने किसान, ऑर्गेनिक फार्महाउस का वीडियो वायरल

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख