Hanuman Chalisa

रॉक ऑन 2 का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Webdunia
रॉक ऑन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह निराश किया है और फिल्म फ्लॉप हो गई है। रॉक ऑन 2 की असफलता से उन निर्माता-निर्देशकों को सबक मिलेगा जो बिना किसी तैयारी के मात्र सफलता भुनाने के लिए अपनी हिट फिल्म का सीक्वल बना देते हैं। 
 
रॉक ऑ न 2 की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
रॉक ऑन 2 की कहानी और स्क्रिप्ट में ऐसा कुछ भी नहीं था और फिल्म देख कर लगता है कि 'रॉक ऑन' की सफलता से प्रेरित होकर उन्होंने सोचा कि दर्शक रॉक ऑन नाम से ही सिनेमाघरों की और दौड़ लगा लेंगे। 


 
फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल और हिट 'रॉक ऑन' का नाम भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाया। फिल्म की शुरुआत खराब रही और रिपोर्ट खराब आते ही दर्शकों ने तय कर लिया कि फिल्म नहीं देखना है। 
 
कुछ शहरों से तो फिल्म के शो रद्द करने की खबरें आ रही हैं। छोटे शहरों में तो फिल्म को उतारने की तैयारी चल रही है। कई शहरों में यह फिल्म सप्ताह भी पूरा नहीं कर पाएगी। 
 
फिल्म ने पहले दिन 2.02 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की थी। दूसरे दिन कलेक्शन 2.41 करोड़ रुपये रहे। रविवार होने का भी फायदा नहीं मिला और तीसरे दिन के कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये रहे। पहले वीकेंड में फिल्म मात्र 7.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। अब तो लाइफ टाइम बिजनेस 15 करोड़ रुपये से भी कम रहने की संभावना है। 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुमन कल्याणपुर: वह आवाज़ जिसे लोग लता समझते रहे, लेकिन जिसकी अपनी एक अलग दुनिया थी

लता मंगेशकर से मैं 4-5 बार मिली, लेकिन ऐसा लगता था जैसे अरसे बाद दो सहेलियां मिल रही हों: सुमन कल्याणपुर

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले जाने क्या बोले गुड्डू पंडित, अली फजल ने साझा की फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बात

बॉबी देओल के दोनों बेटे आर्यमान और धरम भी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, एक्टर ने खोला अगली पीढ़ी का राज

'Don 3' विवाद के बीच बुडापेस्ट में चिल करते दिखे रणवीर सिंह, फुटबॉल स्टार डेक्लन राइस संग शेयर की तस्वीर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख