dipawali

रोहित शेट्टी ने किया 'सर्कस' का ऐलान, डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (11:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की धमाकेदार जोड़ी फिल्म 'सिम्बा' के बाद एक बार फिर साथ काम करने वाली है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने इसका मेगा ऐलान भी कर दिया है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'सर्कस।'

 
रोहित शेट्टी ने फिल्म का ऐलान करते हुए एक शानदार फोटोशूट करवाया है जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है। 
 
ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, और जैकलिन फर्नांडिस लीड रोल में होंगे। जबकि साथ ही कॉमेडी स्टार वरुण शर्मा भी नजर आने वाले है। फिल्म के इस मेगा ऐलान के बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस बेहद खुश हैं।
 
फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म अंगूर की रीमेक हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। जबकि उनके साथ फिल्म में मौसमी चटर्जी, दीप्ति नवल और देवेन वर्मा ने अहम किरदार निभाए थे। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग जल्द की शुरू होने वाली है। इसे मुंबई में ही शूट किया जाने वाला है। इस साल 2021 की सर्दियों में रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आलिया भट्ट से माधुरी दीक्षित तक, पिंक साड़ियों में इन एक्ट्रेस का दिखा सदाबहार स्टाइल, देखिए तस्वीरें

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

राम चरण दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी उपासना कामिनेनी ने गोदभराई की वीडियो शेयर कर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

मुझे शब्द नहीं मिल रहे..., ऋषभ टंडन की मौत के बाद पत्नी ओलेस्या का भावुक पोस्ट

शादी के बाद पति के डेनमार्क स्थित पुश्तैनी घर पर शिफ्ट हुईं तापसी पन्नू, सास-ससुर को भी साथ रहने के लिए मनाया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख