रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग हुई शुरू

WD Entertainment Desk
रविवार, 21 मई 2023 (13:10 IST)
khatron ke khiladi 13: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रिका में शुरू कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी। रोहित शेट्टी आठवीं बार इस रियलिटी शो की मेजबानी कर रहे हैं। इस शो में 14 पॉपुलर सेलिब्रिटी हिस्सा ले रहे हैं। 

 
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हो सकता है कि इस साल की शुरुआत कुछ हड्डियों के टूटने के साथ हुई हो, लेकिन अब मैंने कुछ नियमों को तोड़ने के लिए कमर कस ली है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग दक्षिण अफ्रिका में शुरू हो गई है। उम्मीद है कि आप हमें वही प्यार देंगे जो आप मेरे पिछले सातों सीजन में देते रहे हैं।
 
रोहित शेट्टी इस साल की शुरुआत में आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट पर चोटिल हो गए थे। 'खतरों के खिलाड़ी' के नये सीजन में शिव ठाकरे, रोहित रॉय, डेजी शाह, रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, अंजलि गौतम, अर्जित तनेजा, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, न्यारा एम बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा और साउंडस मौफकीर नजर आएंगे।
 
खबरों के अनुसार 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रीमियर जुलाई महीने में कलर्स चैनल पर होगा। यह शो हर शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे टेलिकास्ट होगा। हालांकि मेकर्स ने इस बारे में कुछ ऑफिशियल जानकारी फिलहाल नहीं दी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 में कुनिका सदानंद का खुलासा: 42 साल पुराना दर्द और मनोज बाजपेयी की यादें

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब करेंगी साउथ फिल्मों में डेब्यू, जानिए पूरी डिटेल

सबा आज़ाद बनीं ऋतिक रोशन के आलीशान जुहू अपार्टमेंट की किरायेदार, मासिक किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

सलमान खान ने जोरदार तरीके से किया गणपति बप्पा का स्वागत, कई सितारें आए नजर

गोविंदा सिर्फ मेरा है- सुनीता आहूजा ने अफवाहों को किया क्लियर, जानिए पूरा सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख