Singham Again से दीपिका पादुकोण का दमदार लुक आया सामने, रोहित शेट्टी बोले- ये मेरी हीरो...

फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी

WD Entertainment Desk
शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (11:56 IST)
Film Singham Again: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी दिखेंगे। 
 
वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लेडी पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों मेकर्स ने दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

वहीं अब एक बार फिर रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण का लुक पोस्टर पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण पुलिस यूनिफॉर्म में दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, 'ये मेरी हीरो है। रील और रियल लाइफ में भी लेडी सिंघम।' 

ALSO READ: लव आज कल 2 एक्ट्रेस आरुषि शर्मा बनीं दुल्हन, कास्टिंग डायरेक्टर संग लिए सात फेरे
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के दौरान भी सिंघम अगेन की शूटिंग कर रही है। हाल ही में दीपिका की शूटिंग करते वक्त की तस्वीरें वायरल हुई थी। एक्ट्रेस कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। इससे पहले वह अपने प्रोजेक्ट को खत्म करने में लगी हुई है। 
 
बता दें कि 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टीके कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। सिंघम अगेन अब दिवाी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युध्रा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने की कड़ी मेहनत, 20 किलो वजन किया कम

कभी ट्रेन में गाने गाते थे आयुष्मान खुराना, डेब्यू फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख