Hanuman Chalisa

RRR हिंदी वर्जन इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस तारीख को होगी स्ट्रीमिंग

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2022 (12:36 IST)
RRR का पूरा नाम है RRR- Rise Roar Revolt, लेकिन दर्शकों को तो RRR याद है। वैसे तो RRR कई दर्शकों ने देख ली है, लेकिन कुछ चूक गए हैं या उनके शहर से RRR फिल्म उतर गई है तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। RRR ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। 25 मार्च 2022 को एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक, विदेशों में भी, सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्सेस में भी RRR ने धमाकेदार व्यवसाय किया। रामचरण और जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता RRR की सफलता के बाद और बढ़ गई। 
 
RRR का हिंदी वर्जन अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है। प्लेटफॉर्म का नाम और तारीख आ गई है। RRR का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगा। तारीख नोट कर लीजिए, 2 जून 2022 से RRR देखने को मिलेगी। 
 
खास बात यह है कि RRR का तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन 20 मई से जी5 पर स्ट्रीमिंग हो रहा है। हिंदी वर्जन के लिए दर्शकों को और इंतजार करना होगा। 
 
RRR दो ऐसे नवयुवकों की कहानी है जो अपने देश से बहुत प्रेम करते हैं। एक आग है तो दूसरा पानी। दोनों पहले एक-दूसरे को दुश्मन समझते हैं, लेकिन असलियत पता चलने के बाद मिल कर अंग्रेजों से लड़ते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कोर्ट ने दी सुरक्षा

आमिर खान प्रोडक्शंस और 'लगान' के 25 साल पूरे: आमिर खान देंगे ग्रैंड पार्टी, पूरी कास्ट और क्रू होगी शामिल

'गवर्नर' का 90 के दशक वाला ऑफर, मात्र इतने रुपए में देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म

राम चरण की 'पेड्डी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

'मैं वापस आऊंगा' को लेकर वेदांग रैना बोले– Gen Z को बदलने की ताकत है इस कहानी में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख