गजब... राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के टीवी-डिजीटल राइट्स बिके 200 करोड़ रुपये में!

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (12:21 IST)
एसएस राजामौली दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है, लेकिन बाहुबली की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद उन्हें पूरा देश जानने लगा है। उनकी बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने 510.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यहां तक कोई हिंदी फिल्म नहीं पहुंच पाई है और बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के लिए इस आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। 
 
राजामौली इस समय आरआरआर नामक फिल्म बना रहे हैं। एनटी रामाराव जूनियर, रामचरण और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। अजय देवगन भी छोटे रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में हैं जिन्होंने अंग्रेज और हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म को तेलुगु में बनाया जा रहा है, साथ ही हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब कर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट 350 से 400 करोड़ के बीच है। 
 
फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ बिज़नेस करेगी। शायद इसीलिए फिल्म के टीवी और डिजीटल राइट्स महंगे दामों में बिकने की खबर है। 
 
बताया जा रहा है कि स्टार नेटवर्क ने फिल्म के टीवी और डिजीटल राइट्स खरीदे हैं। इसके लिए वे 200 करोड़ रुपये चुकाने वाले हैं जो बहुत बड़ी राशि है। वे फिल्म को टीवी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाएंगे। हालांकि फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसके बाद दूसरे प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी। फिल्म को इतनी बड़ी रकम मिलना बहुत बड़ी बात बताई जा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख