'आरआरआर' के थीम सॉन्ग 'दोस्ती' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, सभी भाषाओं में टॉप 10 में कर रहा ट्रेंड

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (17:29 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का थीम सॉन्ग 'दोस्ती' रिलीज किया गया था। गाने को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया था। यह गाना सभी भाषाओं में यूट्यूब टॉप 10 पर ट्रेंड कर रहा है।

 
थीम सॉन्ग में मुख्य अभिनेताओं के बीच दोस्ती की एक अंतर्दृष्टि प्रदान की गई है। इस भव्य गाने ने केवल 3 दिनों में लगभग 25 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं, जो प्रशंसनीय है। 
 
सोशल मीडिया पर सभी 5 भाषाओं में ट्रेंड करने वाला थीम सॉन्ग फिल्म को एक परफ़ेक्ट पैन-इंडिया प्रोजेक्ट बनाता है, जिसे सभी इंडस्ट्रीज़ से भरपूर प्यार मिल रहा है।
 
फिल्म में कई इंडस्ट्री से कलाकारों की टुकड़ी शामिल है और इसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे नाम नज़र आएंगे। डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है।
 
पेन स्टूडियोज ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। आरआरआर कोविड परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 13 अक्टूबर 2021 में दुनिया भर में स्क्रीन पर दस्तक देगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख