Hanuman Chalisa

‘सेक्रेड गेम्स 2’ का टीजर रिलीज, ‘असली बाप’ गुरुजी पंकज त्रिपाठी की हुई धांसू एंट्री

Webdunia
सोमवार, 6 मई 2019 (18:22 IST)
नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन ‘सेक्रेड गेम्स 2’ का टीजर जारी हो गया है। रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर छा गया है। ‘सेक्रेड गेम्स’ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर टीजर रिलीज करते वक्त लिखा गया है, ‘इस खेल का असली बाप कौन?’

इस टीजर में वेब सीरीज के कैरेक्टर्स को इंट्रोड्यूस कराया गया है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा कल्कि कोचलीन, रणवीर शौरी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं।

टीजर में पंकज त्रिपाठी की एंट्री सबसे शानदार है। पंकज त्रिपाठी का लुक काफी अतरंगी है और सस्पेंस पैदा कर रहा है कि आखिर क्या नया देखने को मिलने वाला है।

‘सेक्रेड गेम्स 2’ की कहानी सरताज सिंह (सैफ अली खान) की शहर को बचाने की लड़ाई और गणेश गायतुंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) को मुंबई के सबसे बड़े डॉन के पद को कायम रखने के लिए मिलने वाली और बड़ी चुनौतियों का सामना करने से शुरू होगी। गुरूजी (पंकज त्रिपाठी) को पहले सीजन में गायतुंडे के तीसरे बाप के रूप में दिखाया गया था। इस सीजन में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाणी ने मिलकर निर्देशित किया था। हालांकि, इस सीजन को अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया है।

अनुराग कश्यप इसमें भी गणेश गायतोंडे के किरदार को निर्देशित करते नजर आएंगे। वहीं, नीरज घायवान, सरताज सिंह के भाग का डायरेक्शन करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख