Hanuman Chalisa

सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ से निकल गई बड़ी फिल्म, महंगा पड़ा ब्रेक-अप

Webdunia
सिद्धार्थ मल्होत्रा ये बात तय मान रहे थे कि महेश भट्ट की सड़क 2 में उनका होना तय है क्योंकि महेश भट्ट इस फिल्म की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे थे और सिद्धार्थ से उन्होंने बात भी की थी, लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट अनाउंस हो चुकी है और सिद्धार्थ का पत्ता कट गया है। 
 
दरअसल आलिया भट्ट से ब्रेक-अप सिद्धार्थ को महंगा पड़ा। ब्रेक के बाद आलिया अब सिद्धार्थ के साथ फिल्म नहीं करना चाहतीं और यह बात उन्होंने पापा भट्ट को बता दी। आलिया जैसी स्टार की बात तो अब भट्ट भी नहीं टाल सकते। उन्होंने सिद्धार्थ की जगह सस्ते हीरो आदित्य रॉय कपूर को अपनी फिल्म में ले लिया। 
 
आलिया चाहती थीं कि कोई बड़े स्टार को उनके अपोजिट लिया जाए, लेकिन यह दूसरी शर्त पापा भट्ट ने नहीं मानी। अब फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। 
 
सिद्धार्थ के साथ यही नहीं, एक और फिल्म हाथ से निकल गई है। यह फिल्म है 'आशिकी 3'। जब आलिया और सिद्धार्थ नजदीक थे तब सड़क 2 और आशिकी 3 में सिद्धार्थ को लिया जाना निश्चित था, लेकिन इन दो सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल से वे बाहर हो गए। 
 
इस तरह की फिल्मों की सिद्धार्थ को सख्त जरूरत थी क्योंकि उनका करियर इस समय खास नहीं चल रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख