सहारा इंडिया परिवार के मालिक सुब्रत रॉय पर बनेगी फिल्म! इस दिन हो सकता है ऐलान

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (12:39 IST)
सहारा इंडिया परिवार के मालिक सुब्रत रॉय एक जाना माना नाम है। सुब्रत रॉय का नाम बीते कई दिनों से विवादों में घिरा हुआ है। उन पर चिटफंड के पैसों के गबन का केस चल रहा है, ‍जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा है। वहीं अब खबर आ रही है कि सुब्रत रॉय की जिंदगी पर एक फिल्म बनने वाली है। 

 
बताया जा रहा है कि सुब्रत रॉय के जन्मदिन पर इस बायोपिक फिल्म का ऐलान हो सकता है। अभी तक फिल्म के टाइटल से लेकर लीड रोल में कौन होगा? इस बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई है। बता दें कि 10 जून को सुब्रत रॉय अपना 73वां जन्मदिन मनाने वाले हैं।
 
बता दें कि बीते साल नेटफ्लिक्स ने बैड बॉय बिलेनियर नाम की एक सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज में सुब्रत रॉय, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या पर एपिसोड बनाए गए थे। बैड बॉय बिलेनियर में इन सभी नामी गिरामी चेहरों की कामयाबी और विवादों को दिखाया गया था। 
 
गौरतलब है कि 2012 में सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने सुब्रत रॉय को बाजार के नियमों का उल्लंघन कर गैर कानूनी ढंग से चिट फंड के जरिए लाखों लोगों से पैसे जुटाने के मामले का दोषी करार दिया था और बाद में सुब्रत रॉय को इस मामले में लम्बे समय तक जेल में भी रहना पड़ा था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजेश खन्ना, अमिताभ और रेखा से रिश्ते तक, मौसमी चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी राज खोले

हाउसफुल 5: 350 करोड़ का धमाका, हंसते-हंसते हो जाएगा खून, क्रूज़ पर हुई ऐसी मर्डर मिस्ट्री कि उड़ जाएंगे होश

दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की 'Spirit' से क्यों तोड़ा नाता? पर्दे के पीछे की सच्चाई आई सामने

बरेली से बॉलीवुड तक: दिशा पाटनी ने खोले अपने संघर्ष और आत्मनिर्भरता के राज

मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख