Hanuman Chalisa

8 साल के बेटे तैमूर के साथ खून से लथपथ चलते हुए अस्पताल पहुंचे थे सैफ अली खान, डॉक्टर्स ने बताया अब कैसी है तबीयत

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (13:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ के शरीर पर 6 जगह चोट आई थी। एक्टर की गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर गहरी चोट लगी थी। डॉक्टर ने सर्जरी करके सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास से 2.5 इंच का चाकू का टुकडा निकाला था। 
 
अब लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट दी है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि सैफ किसके साथ अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर्स ने बताया कि सैफ अपने 8 साल के बेटे तैमूर के साथ खून से लथपथ अस्पताल पहुंचे थे। 
 
डॉक्टर्स ने कहा, जब सैफ अस्पताल आए थे वो खून से लथपथ थे, लेकिन वो शेर की तरह चल रहे थे। वह अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने हीरो की तरह काम किया है। वो रियल लाइफ हीरो है। उनकी हेल्थ अभी सही है। सैफ को आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। 
 
डॉक्टर्स के मुताबिक, एक्टर की सर्जरी 5 घंटे चली थी। हालांकि देर रात तक उन्हें होश नहीं आया था। मगर वह खतरे से बाहर हैं। परिवार के लोग भी अस्पताल में मौजूद हैं। और वहां का स्टाफ भी उनकी देखरेख में लगा हुआ है। हम अभी विजिटर्स को नहीं आने दे रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं वह आराम करें। 
 
डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया, सैफ अली खान अब पूरी तरह से ठीक हैं। हमले में उन्हें चार गहरे घाव और दो अन्य मामूली चोटें आईं। इनमें से एक चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा उनकी पीठ में घुस गया था। अगर चाकू उनकी पीठ में और अंदर चला जाता तो उन्हें लकवा मार सकता था।
 
डॉक्टर्स ने बताया कि अभी हमने उनकी जांच की है। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने वॉक भी की है। इसके बाद वो काफी खुश दिखे। सैफ के घाव भर रहे है। उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना पड़ेगा। उन्हें बैक की चोट का ध्यान रखना होगा वरना इंफेक्शन होने का खतरा है। इंफेक्शन के डर से उन्हें विजिटर्स से दूर रहने को कहा गया है। उनकी प्रोग्रेस पर निभर करता है वरना हम उन्हें 2-3 दिन में डिस्चार्ज कर देंगे। 
 
डौक्टर्स ने कहा कि सैफ को 1 हफ्ते के बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। वह पूरी तरह से पॉजिटिव हैं। सैफ 2 मिमी से बच गए वरना अगर उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू लगता तो इंजरी काफी गहरी हो सकती थी। उन्हें जान का खतरा हो सकता था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करिश्मा कपूर की बेटी ने किया था 2 महीने से फीस बकाया होने का दावा, प्रिया सचदेव ने सामने रखा सच

कभी दिन के 120 रुपए कमाती थीं मोनालिसा, कड़े संघर्ष के बाद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

'दो दीवाने सहर में' का अनोखा फर्स्ट लुक आया सामने, दिखेगा मॉडर्न लव स्टोरी वाला ओल्ड स्कूल रोमांस

मस्ती 4 बनी साल की सबसे घटिया कॉमेडी: ऐसी बकवास फिल्म देखकर सिर पकड़ लेंगे

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं नेहा शर्मा, जानिए कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख