Hanuman Chalisa

सितारों को पसंद आई 'माई', साक्षी तंवर की तारीफ में कही यह बात

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2022 (18:16 IST)
नेटफ्लिक्‍स इंडिया पर सीरीज 'माई' जब से रिलीज हुई है, इसने दर्शकों के बीच धूम मचा रखी है। इस शो ने लोगों को एक साथ बैठकर इसकी दिलचस्‍प कहानी और दमदार परफॉर्मेंस को देखने के लिए मजबूर कर दिया है। 'माई' को रिलीज हुए 15 दिन से ज्यादा हो गए है और यह अभी भी भारत में नेटफ्लिक्‍स इंडिया की ट्रेंडिंग वेब सीरीज पर नंबर वन स्‍पॉट पर बना हुआ है। 

 
'माई' को सिर्फ दर्शकों से ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की जानी-मानी हस्तियों से भी तारीफ मिल रही है। बॉलीवुड स्‍टार अनुष्‍का शर्मा ने 'माई' की टीम की सराहना करते हुए इंस्‍टाग्राम पर अपना प्‍यार बरसाया। 
 
अनुष्का शर्मा ने माई का पोस्‍टर शेयर करते हुए लिखा, 'netflix_in पर #1 बने रहने के लिए टीम को बहुत-बहुत बधाई।' अनुष्‍का ने अपने भाई और प्रोड्यूसर कर्णेश शर्मा, सीरीज क्रिएटर अतुल मोंगिया, लीड डायरेक्‍टर अंशाई लाल और प्रोडक्‍शन कंपनी क्‍लीन स्‍लेट फिल्‍म्‍ज को भी टैग किया।
 
अभिनेता अनिल कपूर, जो साक्षी तंवर के साथ पहले काम कर चुके हैं, ने टि्वटर हैंडल और इंस्‍टाग्राम स्‍टोरीज में वीकेंड पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, माई की कामयाबी पर हमारे देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक साक्षी तंवर और पूरी टीम एवं कैमरे के सामने मौजूद सभी कलाकारों को बहुत-बहुत बधाईयां!
 
इंस्‍टाग्राम पर अभिनेता राम कपूर ने भी 'बड़े अच्‍छे लगते हैं' की अपनी को-स्‍टार की तारीफ की। उन्‍होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्‍होंने माई में साक्षी की एक स्‍क्रीन की ओर इशारा किया। उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में कैप्‍शन देते हुए लिखा 'साक्षी!!! बहुत अच्‍छी लग रही हो!!! तुम्‍हें ढेर सारी शुभकामनायें... मुझे पता है, तुम छा जाने वाली हो!!! (साक्षी, लुकिंग ऑसम!!! ऑल द बेस्‍ट माई डार्लिंग... आई नो यू आर गोइंग टु रॉक इट!!’’)
 
क्‍लीन स्‍लेट फिल्‍म्‍ज के कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित 'माई' में सीमा पाहवा, विवेक मुशरान वामिका गब्‍बी, अनंत विधात, राईमा सेन, अंकुर रतन और प्रशांत नारायण भी प्रमुख भूमिकाओं को निभा रहे हैं। माई 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज हुई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से तकनीशियन की मौत, FWICE ने 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख