सलीम खान ने बेटे सलमान खान से दूर रहने पर कही यह बात, बोले- यह समय झूठी शेखी बघारने का नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (11:29 IST)
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से किसी के भी कही भी आने-जाने पर प्रतिबंध लगा है। सलमान खान भी इस वजह से इन दिनों अपने भतीजे निर्वाण के साथ पनवेल के अपने फार्म हाउस पर हैं तो उनके पिता सलमान खान बांद्रा के उनके घर पर है।

 
इस तरह सलीम खान और सलमान खान को एक दूसरे से मिले हुए लगभग तीन हफ्ते हो चुके है। हाल ही में सलमान से दूरी पर उनके पिता सलीम खान का रिएक्शन आया है। सलीम खान ने इंटरव्यू में सलमान से दूरी का जिक्र करते हुए सभी को कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए लॉकडाउन फॉलो करने की सलाह दी है।
 
सलीम खान ने बताया, 'सलमान और निर्वाण यहां नहीं आ सकते क्योंकि वह पनवेल में हैं। जब हो सकेगा वह आ जाएंगे। वैसे भी वह घर में ही हैं, और हम लगातार वीडियो कॉल से उनके साथ संपर्क में रहते हैं। यह झूठी शेखी बघारने का समय नहीं है।'
 
उन्होंने कहा, बीमारी फैली हुई है और इसकी कोई वैक्सीन भी नहीं है, और लोग मर रहे हैं। आपको सबसे ज्यादा प्यारी आपकी जिंदगी और आपके करीबी होते हैं। अगर किसी को कुछ होता है, तो इसका असर पूरे परिवार पड़ता है।

ALSO READ: लॉकडाउन में करीना कपूर ने शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर, तैमूर और सैफ भी साथ में आए नजर
 
सलीम खान ने यह जानकारी भी दी कि जिन लोगों को मदद की जरूरत उनकी मदद भी की जा रही है, उन्होंने बताया, 'हमने अपने लिए काम करने वाले लोगों के लिए कई बंदोबस्त किए हैं, जिसमें मास्क और सैनिटाइजर शामिल हैं। बहुत से लोग हैं जिन्हें रोजमर्रा की चीजों के लिए जूझना पड़ रहा है, और हम से जो बन पड़ रहा है, हम कर रहे हैं।'
 
वहीं एक पेपर को दिए इंटरव्यू में सलीम खान ने अपने होमटाउन इंदौर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'आप भी प्लीज जहां हैं वहीं रहें। अपने होमटाउन इंदौरवासियों से भी मेरा यही कहना है कि प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसी में आपकी भलाई है।' 
 
सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में बहन अर्पिता, उनके परिवार और कुछ बच्चे के साथ हैं। इस दौरान इनमें से कोई भी अपने घर नहीं गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

45 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं नरगिस फाखरी, साल में दो बार करती हैं 9 दिन का व्रत, पीती हैं सिर्फ पानी

रणवीर सिंह के बर्थ पर देखिए उनके प्रतिष्ठित किरदारों की एक झलक

धुरंधर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टर अवतार में दिखे रणवीर सिंह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख