Hanuman Chalisa

सलमान के बरी होने से बॉलीवुड खुश

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (20:46 IST)
मुंबई। हिन्‍दी फिल्म जगत की हस्तियों ने 2002 के हिट एंड रन मामले में गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और अभिनेता सलमान खान को राहत मिलने पर खुशी जताई।
जानेमाने अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, मैं उनके लिए खुश हूं। 13 साल से यह मामला चल रहा है। वे अच्छे आदमी हैं। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। मुझे मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए बुरा लगता है। मुझे इस दुर्घटना के लिए बुरा लगता है। 
 
अनुपम खेर और सलमान कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं जिनमें ‘हम आपके हैं कौन’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ आदि हैं।
 
‘नो एंट्री’ और ‘रेडी’ में सलमान के साथ काम कर चुके फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा, मामला लंबे समय तक चला। यह सलमान और उनके परिवार के लिए राहत की बात है। 
 
फिल्मकार मधुर भंडारकर ने कहा कि यह सलमान और उनके परिवार के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा, वे 13 साल से अग्निपरीक्षा से गुजर रहे थे। यह फिल्म उद्योग, निर्देशकों, निर्माताओं और सलमान के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। 
 
उन्होंने कहा, मैंने फैसला नहीं पढ़ा है लेकिन बंबई उच्च न्यायालय ने निश्चित रूप से कुछ देखकर फैसला दिया जो पूरी तरह सही है। यह सलमान के लिए बड़ी राहत है।
 
‘बागबान’ फिल्म में सलमान की मां की भूमिका निभाने वाली हेमा मालिनी ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, हम सभी उनके लिए अच्छा महसूस कर रहे हैं और यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें घर बसा लेना चाहिए और शादी कर लेनी चाहिए। मेरी उनके लिए यही इच्छा है।
 
कई हिट फिल्मों में सलमान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा, किसी की जिंदगी में कुछ भी अच्छा होता है तो मुझे उसकी खुशी है।
 
साल 2008 में ‘युवराज’ फिल्म में सलमान के साथ काम कर चुके फिल्मकार सुभाष घई ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, भगवान अच्छे लोगों के प्रति हमेशा दया दिखाते हैं। अशोक पंडित ने सलमान के वकीलों की तारीफ की। (भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुशांत सिंह राजपूत जैसा दबाव? टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर भाई के सनसनीखेज आरोप, इंडस्ट्री पर उठे सवाल

6 करोड़ रुपये की सुपरकार में मुंबई की सड़कों पर निकले रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच नई फरारी ने मचाई हलचल

मजदूरों का मसीहा, गली-मोहल्लों का सुपरस्टार: कैसे मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में बनाया अपना अलग साम्राज्य

कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका