Hanuman Chalisa

इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे सलमान

Webdunia
सोमवार, 7 अगस्त 2017 (13:28 IST)
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान रेस-3 में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि सलमान खान रेस के तीसरे संस्करण में काम कर सकते हैं। 
 
चर्चा है कि निर्माता रमेश तौरानी की फिल्म रेस-3 में सलमान स्टाइलिश खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। रमेश तोरानी पिछले चार सालों से सलमान को 'रेस' में काम करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे और अब लगता है कि आखिरकार उनकी ये कोशिश सफल हो गई है।
 
कहा जा रहा है कि सलमान ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है लेकिन सलमान ने इस फिल्म को करने के लिए एक शर्त रखी थी और माना जा रहा है सलमान की ये शर्त मान ली गई है।
 
शर्त ये थी की फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे जो सलमान के साथ 'डांसिंग डैड' पर काम करने वाले थे, लेकिन अब रेमो उस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालकर 'रेस-3' पर काम कर सकते हैं।
 
गौरतलब है कि रेस के पहले दो भाग का निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान ने किया था। दोनों ही फिल्मों में विलेन का रोल हीरो के बराबर पावरफुल था। पहले भाग में अक्षय खन्ना और दूसरे में जॉन अब्राहम ने विलेन का रोल किया था। अब सलमान को विलेन बनाए जाने का ऑफर है। (वार्ता)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या श्रीलीला को डेट क्रिकेटर तिलक वर्मा? इंडस्ट्री सूत्र ने बताया सच

आकाश वाणी से छोरी तक, रिस्क लेकर अपने करियर को नया मोड़ देने वाली एक्ट्रेस नुसरत भरुचा

रॉयल ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

सलमान खान ने शेयर किया अपना फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस, बोले- स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं, सिर्फ सुनता हूं

एमी बरुआ ने Cannes 2026 में पारंपरिक Karbi परिधान पहन लूटी महफिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख