Dharma Sangrah

सलमान-अक्षय की फिल्म से अजय देवगन नाराज!

Webdunia
सलमान खान और करण जौहर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म से अजय देवगन नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जैसे ही इस फिल्म का विषय अजय देवगन को पता चला वे चिंतित हो गए। सलमान और अक्षय से उनके अच्छे संबंध है, लेकिन उन्होंने करण जौहर से हाथ मिला लिया है जिनके साथ अजय के संबंध अच्छे नहीं है। 
क्यों नाराज है अजय... अगले पेज पर 
 

बताया जा रहा है कि सलमान-करण और अक्षय की फिल्म प्रसिद्ध बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। इसी विषय पर अजय देवगन बहुत पहले फिल्म बनाने की घोषणा कर चुके हैं। जिसमें वे लीड रोल निभाने वाले हैं। अजय यह फिल्म 'शिवाय' के बाद शुरू करने की सोच रहे थे। चूंकि शिवाय बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है इसलिए यह फिल्म कुछ दिनों के लिए टल गई है क्योंकि फिल्म का बजट बहुत ज्यादा है। हालांकि इस फिल्म को बनाने के लिए अजय कटिबद्ध हैं। इसी बीच यही विषय पर सलमान-अक्षय वाली फिल्म बनाने की घोषणा हो गई जिसके कारण अजय का चिंतित और नाराज होना स्वाभाविक है। 
एक और फिल्म बन रही है इसी विषय पर... अगले पेज पर
 

बैटल ऑफ सारागढ़ी पर राजकुमार संतोषी ने भी फिल्म बनाने की घोषणा कर चुके हैं। वे रणदीप हुड्डा को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं। हालांकि यह फिल्म भी अब तक बनना शुरू नहीं हुई है। 1897 में सारागढ़ी की लड़ाई ब्रिटिश इंडियन आर्मी की सिख रेजीमेंट और अफगान के कबालियों के बीच हुई थी। हवलदार ईश्वरसिंह ने अपनी छोटी टुकड़ी की बहादुरी और हौंसले के बूते पर दस हजार अफगान हमलावरों को रोके रखा था। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'धुरंधर 2' में भारत विरोधी डायलॉग पर अर्जुन रामपाल ने मांगी माफी, बोले- मैं दिल से हूं देशभक्त

फरमान खान संग शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, निर्देशक सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की अदाकारी से मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, लियोनार्डो डिकैप्रियो से की तुलना

प्राइम वीडियो लेकर आ रहा मां-बेटे के रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी 'मां का सम', इस‍ दिन होगा प्रीमियर

मॉडल-एक्ट्रेस हर्षिल कालिया का भीषण सड़क हादसे में निधन, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख