कोरोना वायरस का डर, सलमान खान और रितिक रोशन ने कैंसल किए अपने इंटरनेशनल टूर

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (14:15 IST)
दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। इस वायरस को लेकर धीरे-धीरे लोगों में डर भी बढ़ने लगा है। इसका असर अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ता दिखाई दे रहा हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी ने मचअवेटेड फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट कोरोना वायरस के चलते आगे बढ़ा दी है। और अब सलमान खान और रितिक रोशन द्वारा अपने टूर आगे बढ़ा दिए जाने की खबर है।


खबरों के अनुसार रितिक रोशन अमेरिका के शिकागो, न्यूजर्सी, डैलेस, सैन जोस, वॉशिंगटन और अटलांटा में अपने फैंस से मिलने के लिए एक टूर पर जाने वाले थे। हालांकि रितिक ने ये इवेंट आगे बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि दुनिया भर से कोरोना का खतरा जब कम हो जाएगा इसके बाद इस इवेंट के बारे में दोबारा विचार किया जाएगा

ALSO READ: कोरोना का असर: ‘नो टाइम टू डाय’ के बाद ‘फास्‍ट एंड फ्यूरियस 9’ की रिलीज टली
 
वही सलमान कान भी अमेरिका में भाई सोहेल खान के द्वारा ऑर्गनाइज किए गए एक इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे। सलमान खान की टीम ने बताया, अभी कहीं भी सफर करने का मशवरा नहीं दिया जा रहा है। एक बार ये खतरा कम हो जाए तो हम नई तारीखों का ऐलान करेंगे।
 
कोरोना वायरस के कारण ना सिर्फ टूर कैंसिल हो रहे हैं बल्कि कई फिल्मों की रिलीज डेट भी आगे खिसक रही है। को लेकर भी तलवार लटक रही है। सलमान खान ने हाल ही में लोगों को ये सलाह दी थी कि वो अपना ध्यान रखें और कोरोनावायरस से बचें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 में कुनिका सदानंद का खुलासा: 42 साल पुराना दर्द और मनोज बाजपेयी की यादें

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब करेंगी साउथ फिल्मों में डेब्यू, जानिए पूरी डिटेल

सबा आज़ाद बनीं ऋतिक रोशन के आलीशान जुहू अपार्टमेंट की किरायेदार, मासिक किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

सलमान खान ने जोरदार तरीके से किया गणपति बप्पा का स्वागत, कई सितारें आए नजर

गोविंदा सिर्फ मेरा है- सुनीता आहूजा ने अफवाहों को किया क्लियर, जानिए पूरा सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख