शाहरुख से मिलने पिता सलीम खान के संग मन्नत पहुंचे सलमान खान

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (12:55 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान की वजह से काफी मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। आर्यन खान को बीते दिनों मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स पार्टी के आरोप में हिरासत में लिया था। आर्यन इन दिनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। 

 
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही कई सेलेब्स उनके और शाहरुख के सपोर्ट में आगे आए हैं। सलमान खान भी शाहरुख से मिलने उनके घर मन्नत पहुंचे थे। वहीं अब एक बार फिर सलमान शाहरुख के घर पहुंचे, लेकिन इस बार उनके पिता सलीम खान भी उनके साथ थे।
 
सलमान खान की गाड़ी को बीते दिन शाहरुख के बंगले मन्नत जाते हुए स्पॉट किया गया। उनके साथ सलीम खान की कार भी मन्नत के बाहर स्पॉट की गई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

ALSO READ: ड्रग्स केस : आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई, यह वकील लड़ेगा शाहरुख के बेटे का केस
 
3 अक्टूबर को आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद, सलमान खान सबसे पहले शाहरुख खान से मिलने उनके घर पहुंचे थे। सलमान खान के अलावा, उनकी बहन अलवीरा खान भी मन्नत पहुंचीं थी। 
 
बता दें कि आर्यन खान की जमानत याचिका पर 13 अक्टूबर को सुनवाई होने वाली है। आर्यन का केस सतीश मानशिंदे लड़ रहे थे। अब आर्यन का केस सतीश मानशिंदे की जगह वकील अमित देसाई लड़ेंगे। अमित देसाई एक क्रिमिनल लॉयर हैं। उन्होंने ही सलमान खान को हिट एंड रन केस में जमानत दिलवाई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- पूज्य संतों का अपमान बर्दाशन नहीं...

बैड्स ऑफ बॉलीवुड से सिंगिंग डेब्यू भी कर रहे आर्यन खान, पिता शाहरुख ने किया दिलजीत दोसांझ का शुक्रिया

Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद पर भड़के कुमार सानू के बेटे, बोले- शादीशुदा मर्दों के साथ या जो भी हाथ लगा...

विवेज रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स की कोलकाता में इस दिन होगी पहली स्क्रीनिंग

37 साल के फेमस चायनीज एक्टर यू मेंगलोंग की मौत, बिल्डिंग से गिरकर गई जान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख