Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान-शाहरुख खान ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया शोक

हमें फॉलो करें सलमान-शाहरुख खान ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया शोक

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (15:43 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। हीराबेन ने अहमदाबाद के यूएन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। हर कोई हीराबेन के निधन पर शोक वक्त कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक वक्त कर रहे हैं।
 
 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हीराबेन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन जी के निधन पर मुझे बहुत दुख हुआ। मेरे परिवार की प्रार्थनाएं आपके साथ हैं सर। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' 
 
सलमान खान ने भी हीराबेन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'प्रिय हॉनरेबल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं आपका दर्द समझ सकता हूं क्योंकि अपनी मां को खोने से बड़ा लॉस और कुछ नहीं होता। इस दुख की घड़ी में भगवान आपको शक्ति दे।' 
 
इसके अलावा अक्षय कुमार, कंगना रनौत, विवेक अग्निहोत्री, जैकी श्रॉफ, स्वरा भास्कर और सोनू सूद जैसे कई सितारों ने  पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टार प्लस लेकर आ रहा है इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड्स, इस दिन होगा टेलीकास्ट