सलमान नहीं तो ये हीरो ही सही, पर नो एंट्री का सीक्वल बनेगा जरूर

Webdunia
सलमान खान अभिनीत फिल्म 'नो एंट्री' काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। निर्माता हैं बोनी कपूर। बोनी और अनीस बज्मी इस फिल्म का सीक्वल कब से बनाना चाहते हैं। नाम भी सोच लिया है 'नो एंट्री में एंट्री'। कलाकार भी सोच लिए कि सलमान खान और अनिल कपूर तो होंगे ही। 
 
सलमान खान से बात की गई। अनीस से उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी। पसंद नहीं आई। अनीस ने फिर स्क्रिप्ट सुनाई। सलमान को पसंद नहीं आई। तीसरी बार स्क्रिप्ट सुनाई गई। सलमान को पसंद तो आई, लेकिन कुछ बदलाव करवाए। बदलाव करके दिखाए, फिर कुछ बदलाव किए। बस ये ही चलता रहा। 
 
अनीस और बोनी बार-बार सलमान की बात यह मान कर चेंज करते गए कि वे फिल्म करेंगे, लेकिन अब सलमान ने साफ कह दिया कि वे नो एंट्री में एंट्री लेने के इच्छुक नहीं हैं। बोनी और अनीस को यह करारा झटका था। 
 
बहरहाल, सूत्रों ने बताया है कि यह फिल्म बनेगी और जरूर बनेगी। नया स्टार लिया जाएगा। ये स्टार होगा....

अनीस इस फिल्म को अर्जुन कपूर के साथ प्लान कर रहे हैं। अनिल कपूर तो होंगे ही। साथ में कुछ नए कलाकारों को भी जोड़ लिया जाएगा। 
 
अनीस और अर्जुन इसके पहले 'मुबारकां' साथ कर चुके हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। अनिल और अनीस की जोड़ी अच्छी भी लगी थी। 
 
अनीस, अनिल के अलावा एक और स्टार लिया जाएगा। तीन से चार हीरोइनें भी नजर आएंगी। फिलहाल अर्जुन दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। जैसे ही फ्री होंगे 'नो एंट्री' का सीक्वल अनाउंस होगा। 
 
बोनी और अनीस ने भी कमर कस ली है कि बिना सलमान के ही वे अपनी इस सफल फिल्म का दूसरा भाग बनाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सलमान खान को भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में यह बात सबसे आखिर में पता चली

करण जौहर की फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखेंगे

हमारे बारह फिल्म ने कान फिल्म समारोह में अपने अलग कंटेंट के कारण तारीफ बटोरी

अक्षय कुमार बने फ्लॉप कुमार: ऐसी ही फिल्में करते रहे तो करियर पर लग जाएगा फुलस्टॉप

गुम है किसी के प्यार की एक्ट्रेस Ayesha Singhके चेहरे का हुआ बुरा हाल, लेटेस्ट फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख