शुक्रवार को सलमान खान की बहन अर्पिता खान धूम-धाम से पार्टी मना रही थी। अचानक बीच में पुलिस पहुंच गई और पार्टी में खलल पड़ गया। पुलिस के पहुंचने के दो कारण बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी में इतना शोर हो रहा था कि किसी ने शिकायत कर दी और पुलिस पहुंच गई। दूसरी वजह ये बताई जा रही है कि पार्टी नियम के अनुसार देर रात चल रही थी। पार्टी में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, करिश्मा कपूर, श्रद्धा कपूर, पुलकित सम्राट, एली अबराम जैसे कई सितारें मौजूद थे।