'बिग बॉस 17' को होस्ट करेंगे सलमान खान के दोनों भाई अरबाज और सोहेल, प्रोमो रिलीज

WD Entertainment Desk
शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (14:29 IST)
Bigg Boss 17: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को सलमान खान होस्ट करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान शो के दूसरे वीकेंड का वार में में कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखेंगे। इसी के साथ 'बिग बॉस' में सलमान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान की भी एंट्री होने वाली हैं। 
 
'वीकेंड का वार' में सलमान खान एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं, जिसका प्रोमो रिलीज हुआ है। सलमान बताएंगे कि अब उनके भाई अरबाज और सोहल भी शो को होस्ट करेंगे। हालांकि सलमान शुक्रवार और शनिवार 'बिग बॉस' होस्ट करेंगे और अरबाज-सोहेल रविवार को इस शो को होस्ट करेंगे। 
 
प्रोमो में सोहेल और अरबाज बिग बॉस के गार्डन एरिया में बैठे हैं। इस दौरान अरबाज कहते हैं, 'ये क्या कर रहे हैं, ये कॉन्ट्रेक्ट हैं। इसपर सोहेल कह रहे हैं कि, 'कॉन्ट्रैक्ट क्या, भाई का शो है। लेकिन हम लोग कर क्या रहे हैं?' जिसके जवाब में अरबाज कहते हैं कि- अरे हम बिग बॉस होस्ट कर रहे है।'
 
इसके बाद सलमान खान की एंट्री होती हैं और वे कहते हैं, गलत शुक्रवार और शनिवार में होस्ट करूंगा और रविवार आप दोनों रोस्ट करेंगे। इतना कहकर तीनों भाई एक बाइक पर बैठकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं। सोहेल बताते हैं कि सलमान ने कैसे उन्हें बताया कि चैनल का फोन आएगा और इंडिया का सबसे पॉप्युलर रिएलिटी शो होस्ट करना है।
 
बता दें कि इस हफ्ते शो में ईशा मालवीय के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री होने वाली है। वहीं खबर है कि इस हफ्ते सोनिया बंसल का घर से पत्ता कटने वाला है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख