rashifal-2026

सलमान खान के इंडस्ट्री में 34 साल पूरे, भाईजान ने की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की घोषणा

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (11:30 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुल्तान कहा जाता है। सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री ने पहली बार 26 अगस्त 1988 को 'बीवी हो तो ऐसी' के साथ स्क्रीन्स पर देखा गया था। इस फिल्म में सलमान खान का रोल काफी छोटा था' 
 
सलमान खान ने 1989 में 'मैंने प्यार किया' से बतौर हीरो डेब्यू किया था। 34 साल बाद सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिगेस्ट सुपरस्टार्स में से एक हैं और इतने सालों के अपने सफर के दौरान उन्होंने इंडियन सिनेमा को कई सबसे बड़ी हिट्स और मोस्ट आइकोनिक ब्लॉकबस्टर्स दी हैं।

 
इस खास मौके को सलमान के फैंस ने #34YearsOfSalmanKhanEra ट्रेंड करके सेलिब्रेट किया है और सुपरस्टार ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर उनके इस प्यार को स्वीकार किया है। सलमान ने प्यार और समर्थन के लिए उन सभी को धन्यवाद दिया और इसके बाद अपनी नई फिल्म की घोषणा भी की। 
 
सलमान खान की अगली फिल्म का नाम 'किसी का भाई किसी की जान' होगा। हालांकि, सलमान खान ने ये क्लियर नहीं किया ये उनकी नई फिल्म का टाइटल है या उनकी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का बदला हुआ नाम है।
 
सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं और उनका लुक भी कमाल का लग रहा है। वीडियो में लिखा है, 34 साल पहले अब था और 34 साल बाद भी अब है। मेरे जीवन की यात्रा अनजान जगह से शुरू हुई और अब जाकर 2 शब्दों की बन गई है, आज और यहां।
 
उन्होंने लिखा, मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद जो अब था और अब मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।मैं सच में इसकी सराहना करता हूं। सलमान खान। वीडियो के अंत में उन्होंने फिल्म के टाइटल का खुलासा करते हुए कहा है, 'किसी का भाई किसी की जान।'
 
अपलोड किए गए वीडियो में सुपरस्टार सलमान खान के ग्रेटीट्यूड से भरे एक टेक्स्ट के साथ शुरू होता है, जो अपने फैंस से लगातार प्यार और समर्थन के लिए उनके आभारी है। जिसके बाद टेक्स्ट गायब हो जाता है, और अभिनेता खुद का एक बहुत ही नया और अनोखा रूप पेश करते हैं। 
 
सलमान खान की फिल्में देश भर में जश्न के साथ अपने आप में एक त्योहार बन गई हैं। उन्हें बॉक्स ऑफिस का सुल्तान और सिंगल स्क्रीन का राजा कहा जाता है, जिसे पिछले दशक में बड़े पैमाने पर सिनेमा की कल्चर को अकेले ही पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया जाता है।
 
सलमान 3 साल के लंबे समय के बाद 'किसी का भाई.. किसी की जान' के साथ एक फुल फ्लेज्ड रोल में बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं, और सुनने में आ रहा है कि फिल्म उन सभी एलिमेंट्स से भरी हुई है जो एक सलमान खान की फिल्म से उम्मीद की जाती हैं - जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और जबरदस्त म्यूजिक। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' में दिखाई देवी को बताया भूत, उड़ाया मजाक! भड़के यूजर्स

घर का रेनोवेशन करवाते वक्त हादसे में गई मशहूर हॉलीवुड एक्टर की जान

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की चमकी किस्मत, सलमान खान के साथ जल्द करेंगे काम!

Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- हमने एक सितारे को खो दिया...

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची 'सितारे ज़मीन पर' की गूंज, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को शो पर होस्ट करने का दिया आदेश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख