सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला निकला नाबालिग, पुलिस ने हिरासत में लिया

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (16:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बीते कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। बीते दिनों सलमान को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हाल ही में कॉल करके सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा। 

 
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने वाले कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया था और कहा था की वो जोधपुर का गौरक्षक है। वहीं अब पुलिस ने इस रॉकी भाई को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देना वाला एक नाबालिग लड़का है। 
 
पुलिस  ने 16 साल के इस लड़के को ठाणे जिले से हिरासत में लिया है। किशोर ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में सोमवार को यह फोन आया था।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीक की मदद से उन्होंने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे फोन किया गया था। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मुंबई से 70 किलोमीटर दूर ठाणे जिले स्थित शाहपुर पहुंची और उन्हें पता चला कि फोन 16 वर्षीय एक लड़के ने किया था।
 
लड़का राजस्थान का रहने वाला है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई की आजाद मैदान पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सलमान खान को धमकी देने के पीछे लड़के की मंशा अभी पता नहीं चल पाई है।
 
मुंबई पुलिस ने पिछले महीने सलमान खान को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने इस संबंध में बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी। अभिनेता को पहले पुलिस द्वारा 'वाई-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई और वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ 'बुलेट-प्रूफ' कार में ही सफर करते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करियर से शादी तक, विद्या बालन ने खोले दिल के गहरे राज: 'पा' में अमिताभ की माँ बनने पर था ये रिएक्शन

भारत की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ तकनीक में नहीं, बल्कि कल्पना करने और इनोवेट करने की क्षमता में होगी : स्मृति ईरानी

वेस्टर्न ही नहीं ट्रेडिशनल लुक में भी कहर ढाती हैं मानुषी छ्ल्लिर, देखिए एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल साड़ी लुक

लंदन एयरपोर्ट से चोरी हुआ उर्वशी रौतेला का 70 लाख के गहने से भरा बैग

महावतार नरसिम्हा को मिल रहा दर्शकों का खूब प्यार, छठे दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख