डबल धमाका... ईद भी मेरी क्रिसमस भी मेरा

Webdunia
पिछले कुछ वर्षों में यह परम्परा ही बन गई है कि ईद पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है। दूसरे फिल्म निर्माताओं ने ईद पर फिल्म रिलीज करने का विचार ही छोड़ दिया है। वे तो मान कर चलते हैं कि सल्लू की फिल्म ईद पर आएगी। ईद पर सलमान ने कई सफल फिल्में दी हैं। 
 
अब सलमान की निगाह क्रिसमस पर जम गई है। हाल ही में सलमान की 'टाइगर जिंदा है' क्रिसमस पर प्रदर्शित हुई और रिकॉर्ड तोड़ सफलता फिल्म ने हासिल की। सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई। 
 
वैसे 2012 के क्रिसमस पर भी सलमान की फिल्म रिलीज हो चुकी है। तब दबंग 2 रिलीज हुई थी और फिल्म ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। 
 
यही वजह है कि सलमान अब हर साल डबल धमाके के मूड में हैं। एक ईद पर और दूसरा क्रिसमस पर। ईद 2018 पर 'रेस 3' और ईद 2019 में 'भारत' को रिलीज करने की योजना बनाई जा चुकी है। 
 
क्रिसमस 2018 जरूर बिना सलमान के जाएगा, लेकिन 2019 के क्रिसमस पर सलमान 'किक 2' के जरिये नजर आएंगे। अब बेचारे दूसरे स्टार्स कुछ कर भी नहीं सकते क्योंकि सलमान का स्टारडम है ही इतना बड़ा। 
 
सलमान की टाइगर जिंदा है अभी भी थिएटर्स में जमी हुई है। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 340 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान का स्टारडम बरकरार, लेकिन फिल्मों के चुनाव पर उठ रहे सवाल

बार्ड ऑफ ब्लड से ग्राउंड जीरो तक: इमरान हाशमी का फौजी अवतार में शानदार सफर

माइथोलॉजी और लोककथा की रहस्यमय दुनिया पर आधारित फिल्म द सीक्रेट ऑफ देवकाली का ट्रेलर रिलीज

ऑनलाइन लीक होने के बावजूद सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

फवाद खान के बॉलीवुड में कमबैक का शुरू हुआ विरोध, वाणी कपूर संग अबीर गुलाल में आने वाले हैं नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख