लॉरेंस गैंग से सलमान खान को फिर मिली धमकी, कहा- गाना लिखने वाले को मार ‍दिया जाएगा, दम है तो बचा लो

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (10:39 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालांकि धमकियों का ये सिलसिला रूक नहीं रहा है। एक बार फिर मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर सलमान के लिए धमकी भरा मैसेज आया है।
 
खबरों के अनुसार गुरुवार रात करीब 12 बजे ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर मैसेज आया कि 'सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई' पर गाना लिखने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। 
 
धमकी में लिखा है, एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा। गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया। 
 
बता दें कि बीते दिन सलमान खान के साथ ही शाहरुख खान को भी फैजान नाम के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। 
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान अपने काम में बिजी है। वह इन ‍दिनों हैदराबाद में अपनी अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह 'बिग बॉस 18' को होस्ट करते भी नजर आ रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

रोजाना 4 बजे क्यों उठ जाती हैं तमन्ना भाटिया? जान कर रह जाएंगे हैरान

योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख