सलमान खान हाउस फायरिंग केस : लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 जुलाई 2024 (11:04 IST)
Salman Khan house firing case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बीते दिनों हुई फायरिंग में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं अब इस मामले में नया अपडेट आया है। 
 
मुंबई की एक विशेष अदालत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। अनमोल ने ही फेसबुक पोस्ट के जरिए सलमान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। 
 
मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई के साथ रोहित गोदारा और अनमोल बिश्नोई को फरार आरोपी बताया गया है। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक अनमोल और गोदारा कनाडा में हैं।
 
अभियोजन पक्ष की अर्जी स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामलों के विशेष न्यायाधीश बीडी शेल्के ने अनमोल और गोदारा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख