शूटर्स को नहीं पता था सलमान खान के घर पर करना है फायरिंग, रडार पर थे दो और अभिनेता

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 9 मई 2024 (11:07 IST)
Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल की सुबह दो 2 हमलावरों ने गोलीबारी कर दी थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात से दोनों हमलावरों विवेक गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने इनकी मदद करने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया है। 
 
वहीं अब इस केस से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस की माने तो जिन शूटर्स ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, उन्हें हथियार सप्लाई होने तक ये नहीं पता था कि फायरिंग सलमना के घर पर करनी है। 

ALSO READ: सारा खान के लिए फिल्म गिल्ट 3 क्यों है खास
 
खबरों के अनुसार शूटर्स ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है कि उन्हें इतनी बड़ी वारदात के लिए कहा गया था। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम का भी वादा किया गया था और यह वादा भी अनमोल बिश्नोई ने पूरा नहीं किया। शूटर्स ने यह भी बताया कि जब तक उन्हें अनुज थापन ने कारतूस नहीं दी थी तब तक उन्हें पता ही नहीं था कि उन्हें सलमान खान के घर पर शूटआउट करना है।
 
वहीं आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी बता चला है कि उनकी रडार पर सिर्फ सलमान ही नहीं अन्य फिल्मी सितारे भी थे। पुलिस को पता चला है कि बिश्नोई गैंग के कहने पर आरोपियों ने सिर्फ सलमान ही नहीं दो अन्य अभिनेताओं के घर की भी रेकी की थी। उन्होंने उन अभिनेताओं के घर के वीडियो भी अनमोल बिशनोई को भेजे थे। 
 
बता दें कि सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से एक आरोपी अनुज थापन पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर चुका है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 : इस हफ्ते वीकेंड का वार से गायब रहेंगे सलमान खान, ये दो एक्टर्स संभालेंगे होस्ट की कमान

रजनीकांत की तारीफ़ों से खुश हुए सिवाकार्थिकेयन, दिल मद्रासी की हुई सराहना

पर्दे पर फिर दिखेगी सलमान खान-कैटरीना कैफ की जोड़ी, एक था टाइगर सिनेमाघरों में दोबारा होगी रिलीज

मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक से जाह्नवी कपूर ने जीता फैंस का दिल, रेशम की साड़ी पहन दिए पोज

सुपर डांसर चैप्टर 5 : मस्ती की पाठशाला में दिखा शिल्पा शेट्टी का बचपन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख