Hanuman Chalisa

सलमान खान से शादी करना चाहती हैं यूलिया

Webdunia
सुपरस्टार सलमान खान का कुंवारा या कहें सिंगल रहना भी लोगों को गंवारा नहीं है। हर थोड़े समय में किसी ना किसी एक्ट्रेस से उनके रिश्ते और शादी की खबरों को हवा मिल ही जाती है। ऐसी ही हवा मिली सलमान और उनकी रोमानियन दोस्त यूलिया वन्तूर के रिश्ते को। वैसे सलमान ने कभी इसे रिलेशनशिप का नाम नहीं दिया लेकिन यूलिया के बयानों से लगता है कि वे ज़रूर सुपरस्टार से शादी करना चाहती हैं। 
 
एक इंटरव्यु के दौरान यूलिया ने सलमान के साथ रिलेशनशिप वाली कोई बात तो नहीं की लेकिन उन्होंने यह ज़रूर बताया कि वे सलमान से शादी करना चाहती हैं। यूलिया ने कहा कि मैंने हमारे बारे में सभी अफवाहें सुनी, जिसमें से ज़्यादातर सच नहीं है। लेकिन मैं लोगों को कहानियां बनाने से नहीं रोक सकती। मैं सलमान की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं। इस समय मुझे नहीं पता कि जीवन मुझे कहां ले जा रहा है। तीन साल पहले तक मैं अपने करियर और भविष्य के बारे में क्लियर थी, लेकिन वैसा कुछ नहीं हो पाया। जो होना है वही होकर रहता है। 
 
उनके इस बयान पर कि 'जो हम चाहते हैं वो हमेशा नहीं मिल सकता' से यह बात समझ आती है कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट ज़रूर कर रहे थे। वैसे यूलिया ने इस बारे में सीधे कुछ नहीं कहा। यूलिया ने आगे कहा कि सलमान की वजह से ही उन्होंने अपना करियर सिंगिंग में बनाना शुरू किया। सलमान ने ही उन्हें आगे बढ़ने में मदद की, लेकिन फिलहाल उन्हें बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोई इच्छा नहीं है। 
 
अपने करियर की वजह सलमान को बताते हुए यूलिया ने कहा कि मैंने काम करने के लिए भारत आने का प्लान कभी नहीं बनाया था। कोई महत्वाकांक्षा, कोई प्लान नहीं था। सलमान मेरे अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने मुझे गाना गाने के लिए प्रेरित किया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं हिंदी में गाऊंगी, लेकिन उन्होंने मेरा साथ दिया। 
 
यूलिया, सलमान की बहुत अच्छे दोस्त मानी जाती हैं और अक्सर खान परिवार के साथ देखी जाती हैं। वे खान परिवार के लगभग हर वेकेशन और ट्रिप पर उनके साथ होती हैं। लेकिन फिलहाल दोनों की शादी की कोई उम्मीद नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख