Hanuman Chalisa

किक के बाद सलमान खान की फिर हीरोइन बनेंगी जैकलीन फर्नांडिस

Webdunia
किक में पहली बार सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने साथ काम किया था। किक बनने के दौरान दोनों की नजदीकियां भी सुर्खियों में रही थी और जैकलीन के करियर में सलमान ने दिलचस्पी भी ली थी। इस बात की चर्चा भी होती रही कि किक 2 यदि बनी तो जैकलीन फिल्म में नहीं होंगी। बहरहाल जैकलीन को एक और मौका मिल गया है। सलमान को लेकर रेमो फिल्म बना रहे हैं और जैकलीन इसमें हीरोइन होंगी। रेमो ने इस बात की पुष्टि भी की है और कहा है कि जैकलीन और सलमान उनकी फिल्म कर रहे हैं। 
 
रेमो की फिल्म डांस के इर्दगिर्द घूमती है। यह भी डांस आधारित फिल्म है जिसमें सलमान खान 13 वर्षीय लड़की के पिता है। यह पिता-पुत्री की कहानी है। रेमो ने इस बात से इनकार किया है कि यह एबीसीडी 3 होगी। उनके अनुसार एबीसीडी 3 वे अगले वर्ष शुरू करेंगे। 
 
इस डांस ड्रामा की तैयारी सलमान शुरू करने वाले हैं। उन्हें डांस कर काफी मेहनत करना होगी क्योंकि वे फिल्म में एक प्रोफेशनल डांसर के रूप में दिखाई देंगे। सलमान 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं और रेमो की फिल्म के लिए ट्रेनिंग भी लेने वाले हैं। यह फिल्म अगले वर्ष प्रदर्शित होगी और इसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा बनाया जाएगा। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख