Hanuman Chalisa

सलमान खान ने की घोषणा... अगले दो-तीन साल में उनका होगा बच्चा

Webdunia
सलमान खान के ज्यादातर फैंस भी अपने सुपरस्टार की शादी करने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। इस दिसम्बर में सलमान पूरे 52 वर्ष के हो जाएंगे, लेकिन अभी भी शादी के दूर-दूर आसार नजर नहीं आते। वैसे सलमान अब बच्चे के बारे में सोच रहे हैं और उन्होंने कहा है कि आगामी दो-तीन साल में उनके बच्चे होंगे। वे सरोगेसी के जरिये अपना बच्चा चाहते हैं। 
 
सलमान का कहना है कि वे दो-तीन वर्ष इसलिए रूक रहे हैं क्योंकि उन्होंने अभी शादी ना करने का फैसला पूरी तरह नहीं लिया है। संभव है कि दो-तीन साल में वे शादी कर लें। यदि नहीं कर पाए तो वे सरोगेसी के जरिये बच्चा कर लेंगे। हाल ही में तुषार कपूर और करण जौहर ने ऐसा ही किया है जब बिना शादी के वे पिता बन गए हैं। 
 
सलमान अपना बच्चा इसलिए चाहते हैं क्योंकि उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान की ख्वाहिश है कि वे सलमान की संतान को दुलार सकें। सलमान अपने माता-पिता को कितना चाहते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है, लिहाजा वे इसे जरूर पूरा करेंगे। 
 
सलमान ने ये भी कहा है कि भले ही वे पचास पार हो गए हों, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगता कि अब समय निकल गया है। जब वे सत्तर के हो जाएंगे तो उनका बच्चा भी बीस के आसपास का होगा और इससे उन्हें कोई समस्या नहीं है। उम्मीद है कि यह खबर उनके फैंस को खुश कर देगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख