Hanuman Chalisa

सलमान खान को आया गुस्सा और तोड़ डाला महंगा मोबाइल!

Webdunia
सलमान खान से बॉलीवुड वाले इसलिए डरते हैं क्योंकि वे बेहद मूडी हैं। कौन सी बात उन्हें चुभ जाए कहा नहीं जा सकता, इसलिए सब उनके साथ संभल कर व्यवहार करते हैं, लेकिन हाल ही में एक पार्टी में उन्होंने एक मेहमान का मोबाइल ही तोड़ डाला। सारा दोष सलमान का ही नहीं है, ज्यादा गलती तो उस आदमी की भी नजर आती है। 
 
सलमान खान पार्टी में दोस्तों के साथ बैठे थे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में मौजूद एक शख्स सलमान के सामने आया और अपने महंगे मोबाइल की तारीफ करने लगा। उसका कहना था कि यह अनब्रेकेबल है। सलमान ने मुस्कुरा कर उसकी बात सुन ली। फिर वह कहने लगा कि यह अनब्रेकेबल है। तीन-चार बार उसने यह बात दोहरा दी तो सलमान का माथा घूम गया। 
 
सल्लू ने उसके हाथ से मोबाइल लिया और गिरा दिया। मोबाइल को कुछ नहीं हुआ। मोबाइल मालिक के चेहरे पर हंसी थी। सलमान कहां रूकने वाले थे। उन्होंने फिर मोबाइल लिया और जमीन पर पटक दिया। कुछ नहीं हुआ। अब सलमान ने मोबाइल उठाकर जोर से दे मारा। मोबाइल को कुछ नहीं हुआ। 
 
पार्टी में कई लोग मौजूद थे और वे यह कारनामा देखने लगे। सलमान से रहा नहीं गया। उन्होंने मोबाइल को इतनी जोर से जमीन पर दे मारा कि चकनाचूर हो गया। अब सलमान के साथ उस मेहमान का चेहरा देखने लायक था। सलमान ने मोबाइल के टुकड़े उठा कर उसको कहा लीजिए आपका अनब्रेकेबल मोबाइल। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह का अगला मिशन 'प्रलय', 300 करोड़ की इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख