Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान की किक 2 हुई बंद!

Advertiesment
सलमान खान
किक के हिट होते ही किक 2 की प्लानिंग शुरू हो गई थी। निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला अपनी इस कामयाब फिल्म की फ्रेंचाइज को आगे बढ़ाना चाहते थे। किक 2 बनाने की घोषणा भी हो गई, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब तक कोई स्क्रिप्ट ही तय नहीं हो पाई। सलमान को कुछ स्क्रिप्ट सुनाई गई जो उन्हें पसंद नहीं आई। 
 
साजिद ने कुछ प्रयास किए जो असफल रहे। सलमान दमदार स्क्रिप्ट के बिना फिल्म नहीं करना चाहते और इसी कारण फिल्म अब तक शुरू नहीं हो पाई।
 
कहा जा रहा है कि यह फिल्म अब बंद हो गई है। सलमान और साजिद नाडियाडवाला ने तय किया है कि किक 2 बंद कर कोई दूसरी फिल्म शुरू करना चाहिए। वक्त आने पर इस बारे में बताया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सुसाइड केस : क्या कुछ राज छिपा रहा है सिद्धार्थ पिठानी? पूछताछ के डर से भागा हैदराबाद