Publish Date: Thu, 26 Mar 2020 (14:06 IST)
Updated Date: Thu, 26 Mar 2020 (14:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह जल्द ही रणवीर सिंह संग फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और प्रभास को साथ में कास्ट करने की खबरों से अटकलों का बाजार भी गरम है।
खबरों के अनुसार डायरेक्टर नाग अश्विन दीपिका को एक प्रोजेक्ट में प्रभास के अपोजिट कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि दीपिका ने इस फिल्म के लिए काफी मोटी रकम की डिमांड की है।
दीपिका की भारी भरकम फीस के बारे में जानकर मेकर्स के होश उड़ गए है। ऐसे में क्या मेकर्स दीपिका पादुकोण की डिमांड पूरी कर पाएंगे? यह सवाल बना हुआ है। इस फिल्म को अश्विनी दत्ता के बैनर विजयंती मूवीज के तहत बनाया जाने वाला है।
इस बिग बजट फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होने की खबरें हैं। अगर दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट में नजर आती हैं तो प्रभास के साथ उन्हें देखना फैंस के लिए ट्रीट साबित होगी। दीपिका इस फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं, ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।