khatu shyam baba

140 करोड़ रुपये में बिके सलमान की 'रेस 3' के थिएट्रिकल राइट्स!

Webdunia
इन दिनों फिल्म व्यवसाय केवल सिनेमाघरों तक ही सीमित नहीं रह गया है। सैटेलाइट राइट्स, म्युजिक राइट्स, डिजीटल राइट्स सहित कई अन्य स्रोतों से भी फिल्म निर्माता को आय होती है। 
 
हालांकि अभी भी सिनेमाघर की आय अहम है और इसक आधार पर ही फिल्म हिट या सुपरहिट होती है। साथ ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रतिष्ठा का विषय है। 
 
इस समय सलमान खान की रेस 3 चर्चा में है। यह फिल्म जून में ईद पर प्रदर्शित हो रही है। पिछली ईद पर रिलीज 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप रही थी और इस बार सलमान कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। 
 
फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं और सभी कलाकार स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। यूं भी रेस 3 अपने एक्शन और लुक के कारण सदैव चर्चित रही है। 
 
खबर है कि इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 140 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म का निर्माण टिप्स वाले रमेश तौरानी कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म पर वितरकों को बेहद भरोसा है और इसीलिए फिल्म को इतनी रकम मिली है। 
 
हालांकि रमेश तौरानी इससे इनकार करते हैं। उनका कहना है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और अभी उन्होंने फिल्म के राइट्स बेचने और रिलीज को लेकर कुछ भी नहीं सोचा है। वक्त आने पर ही सारे सौदे किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गांव में फिर मचेगा लॉटरी का शोर, परेश रावल ने कंफर्म किया 'मालामाल वीकली' का सीक्वल

युद्ध के बीच UAE में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, मिसाइल हमलों के बीच शेयर किया डरावना अनुभव

ओटीटी लवर्स के लिए खास होगा मार्च 2026, ये वेब सीरीज और फिल्में होने जा रही रिलीज, देखिए लिस्ट

'लुका छुपी' के 7 साल पूरे: कैसे कार्तिक आर्यन बने आम भारतीय युवाओं की आवाज?

बिना एक शब्द बोले लाखों कमाते हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, जानें अक्षय पाटिल के करियर का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख