Hanuman Chalisa

ईद 2018 पर सलमान खान की यह फिल्म होगी रिलीज

Webdunia
भले इस ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप हो गई हो, लेकिन इससे ईद पर सलमान की फिल्म का रिलीज होना बंद नहीं होने वाला। पिछले कई वर्षों से ईद पर सलमान की फिल्म देखना दर्शकों की आदत में शुमार हो गया है और ईद 2018 पर सलमान खान की रिलीज होने वाली फिल्म तय हो गई है। रेस 3 को अगली ईद पर प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
हाल ही में यह फिल्म सलमान ने साइन की है। निर्माता रमेश तौरानी पिछले कुछ महीनों से लगातार सलमान के संपर्क में थे। दोनों को रिक्शे में भी आते-जाते देखा गया। आखिरकार रमेश ने सलमान को मनाने में सफलता हासिल की और रेस सीरिज के तीसरे भाग में अभिनय करने के लिए राजी कर लिया। 
 
रेस 3 की शूटिंग सलमान खान अक्टूबर से शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेश में भी फिल्माया जाएगा। ढेर सारे लोकेशन्स, बड़ी स्टार कास्ट, जबरदस्त एक्शन दृश्य, इन सब बातों को देखते हुए ईद 2018 तक फिल्म का पूरा होना मुश्किल लगता है। 
 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का इस बारे में कहना है कि सब तय है और अगले कुछ दिनों में सारी बातें तय हो जाएंगी। फिल्म के निर्माता ईद पर फिल्म को रिलीज करने का मौका गंवाना नहीं चाहेंगे क्योंकि ईद पर सलमान की फिल्म 15 से 20 प्रतिशत ज्यादा व्यवसाय करती है।
 
रेस 3 का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। फिल्म में हीरोइन के तौर पर जैकलीन फर्नांडीस को लिए जाने की खबर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

Awarapan 2 Teaser: दिशा पाटनी का सस्पेंस से भरा किरदार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

एसएस राजामौली ने रचा इतिहास, फ्रांस के शीर्ष फिल्म संस्थान में मिली परमानेंट जगह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख