Hanuman Chalisa

सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज डेट हुई फिक्स!

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (12:37 IST)
सलमान खान अपनी फिल्म राधे को 2020 की ईद पर रिलीज करना चाहते थे और उनके पास फिल्म को खत्म करने के लिए मात्र 6-7 महीने थे। इतनी जल्दी फिल्म को खत्म करना आसान नहीं था, लेकिन सलमान ने बहुत तेज गति से काम किया। फिल्म लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लग गया और सलमान की ख्वाहिश अधूरी रह गई। फैंस भी उदास हो गए और सलमान की फिल्म के बिना ही उन्होंने ईद मनाई। 
 
शूटिंग फिर शुरू हो गई है, सिनेमाघर फिर खुल गए हैं। सलमान ने हाल ही में राधे की शूटिंग की। नवंबर में 10-15 दिन का काम होगा और फिल्म की शूटिंग समाप्त हो जाएगी। पोस्ट प्रोडक्शन में एक से डेढ़ महीना लगेगा। यानी वर्ष के अंत तक सलमान की फिल्म 'राधे' रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। तो आखिर फिल्म रिलीज कब होगी? 

 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार भले ही सिनेमाघर खोलने की इजाजत मिल गई हो, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी सिनेमाघर नहीं खुले हैं। कहीं इजाजत नहीं है तो कहीं सिनेमाघर मालिकों में हिम्मत नहीं हो रही है क्योंकि नई फिल्में ही नहीं हैं। साथ ही सरकार की गाइडलाइन कठोर है। जैसे कि सिनेमाघर को आधी कैपिसिटी से ही खोला जाए।
 
मान लीजिए सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है तो बुरी से बुरी हालत में भी पहले दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती। यदि सिनेमाघर आधी कैपिसिटी से खोले जाएंगे तो सिर्फ 15 करोड़ का ही बिज़नेस होगा। यह शर्त बड़ी फिल्मों के लिए फिट नहीं बैठती। इसलिए बड़ी फिल्में फिलहाल रिलीज नहीं हो रही हैं। 
 
जहां तक सलमान खान का सवाल है तो वे राधे को लेकर हड़बड़ी में नहीं है। यह एक बड़ी फिल्म है। जब परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी तभी फिल्म रिलीज की जाएगी। जहां तक रिलीज डेट का सवाल है तो सलमान खान ईद 2021 पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। ईद में अभी काफी समय है और तब तक माना जा रहा है कि परिस्थितियां काफी हद तक सामान्य हो जाएगी। यानी कि राधे के लिए सलमान के फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पुष्पा 2 प्रीमियर हादसा: अल्लू अर्जुन को मिला कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, चार्जशीट में बनाए गए आरोपी नंबर 11

ईरानी सिंगर को ‍बिना हिजाब कॉन्सर्ट करना पड़ा भारी, मिली 74 कोड़ों की सजा

अंजना सुखानी ने बताया 'मैं वापस आऊंगा' की शूटिंग का अनुभव, नसीरुद्दीन शाह-दिलजीत दोसांझ की जमकर की तारीफ

आमिर खान से अजय देवगन तक, एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी छाए ये सितारे

माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख