चार हिट बनाने वाले निर्देशक के साथ सलमान खान करेंगे पांचवीं फिल्म

Webdunia
सलमान खान को फिल्मों में बतौर हीरो के रूप में पेश करने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या हैं जिन्होंने मैंने प्यार किया बनाई थी। इसके बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और सफलता के शिखर पर जा बैठे। 
 
सूरज और सलमान ने इसके बाद हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो में साथ काम किया। सभी फिल्में सफल रहीं। अब सलमान और सूरज पांचवीं फिल्म साथ करने वाले हैं। 
 
सूरज का कहना है कि सलमान को उन्होंने एक स्टोरी आइडिया सुनाया है जो सलमान को पसंद आया है। उसी स्टोरी आइएिए पर वे स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। 
 
सूरज का कहना है कि वैसे भी सलमान हमेशा उनके लिए काम करने के लिए तैयार रहते हैं। सलमान भी कहते हैं कि जब भी सूरज कहेंगे वे सेट पर हाजिर हो जाएंगे। 
 
चर्चा है कि सलमान को लेकर सूरज एक्शन मूवी बनाएंगे, लेकिन सूरज का कहना है कि यह बात गलत है। वे पारिवारिक फिल्म बनाएंगे और ये उसी तरह की फिल्म होगी जिसके लिए राजश्री प्रोडक्शन जाना जाता है। इसमें भरपूर इमोशन और ड्रामा होगा। 
 
फिलहाल सूरज अपने बेटे अवनिश की पहली फिल्म 'हम चार' की रिलीज में लगे हुए हैं। अवनिश ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सूरज अपनी स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख