Hanuman Chalisa

Box Office : कैसी है 'सुल्तान' की शुरुआत?

Webdunia
6 जुलाई को इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'सुल्तान' का प्रदर्शन हुआ है। यह फिल्म जब से बन रही है तब से चर्चाओं में है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त हुई है और आने वाले पांच दिनों में सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ नजर आने वाली है। 
 
'सुल्तान' के पहले दिन का कलेक्शन जबरदस्त रहेगा। हालांकि फिल्म लम्बी है इसलिए शो की संख्या कम है, तो दूसरी ओर मल्टीप्लेक्स ने टिकट दर बढ़ा दी है। ईद अब 7 जुलाई को है इसलिए दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन से ज्यादा रहने की संभावना है। पहले दिन फिल्म शायद ही 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाए क्योंकि यह वर्किंग डे है।  

पढ़िए फिल्म 'सुल्तान' की समीक्षा 
 
फिल्म की शुरुआत शानदार है। सिनेमाघरों में लोग टूट पड़े हैं। बड़े-छोटे शहर सभी जगह फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल है। 
 
मल्टीप्लेक्स में सुबह के शो में भारी भीड़ देखी गई। कई सिनेमाघरों में सुबह नौ बजे से ही शो शुरू हो गए हैं। सुबह के शो में 70 से 100 प्रतिशत तक हॉल दर्शकों से भरे हुए हैं। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दोपहर के शो के लिए सुबह से ही भीड़ देखी गई है। 
 
सुल्तान की जबरदस्त शुरुआत देखते हुए बॉलीवुड में खुशी का माहौल है। लम्बे समय बाद किसी फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज देखा गया है। वैसे भी 2016 अब तक बॉलीवुड के लिए खास नहीं रहा है। 
 
सुल्तान भारत में चार हजार और विदेश में 11 सौ स्क्रीन्स में रिलीज की गई है। पांच दिन के वीकेण्ड में यह फिल्म 175 से 180 करोड़ रुपये तक जा सकती है। 9 दिन का वीक माना जाए तो यह फिल्म सवा दो सौ करोड़ रुपये के आंकड़े के आसपास पहुंच जाएगी। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'राका' को लेकर एटली कुमार का इमोशनल खुलासा, बोले- सिर्फ एक फिल्म नहीं, मेरे भीतर सालों से पल रहा एक हिस्सा

अल्लू अर्जुन ठुकरा चुके हैं कई हिट फिल्मों के ऑफर, इतनी फीस करते हैं चार्ज

सलमान खान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' नहीं होगी आम वॉर फिल्म, सोर्स ने किया दिलचस्प खुलासा!

'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज, समर वाइब्स में दिखी शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री

'उड़ता पंजाब' देख डर गई थीं मीरा राजपूत, शाहिद कपूर को छोड़ने तक का बना लिया था मन!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख