साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे सलमान खान, चिरंजीवी की 'गॉडफादर' में काम करने के लिए नहीं ले रहे फीस!

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (13:21 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आने वाले हैं। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर सलमान खान संग तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

 
इस तस्वीर में चिरंजीवी, सलमान खान का बुके देकर स्वागत कर रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने लिखा, 'गॉडफादर में स्वागत है सलमान भाई। इस फिल्म में आपकी उपस्थित सभी को उत्साहित कर देगी। आपको साथ स्क्रीन साझा करना बेहद खुशी की बात है। फिल्म आपकी उपस्थित दर्शको वो सुखद अनुभव देगी, जो जयम मोहनराजा ने दिया।'
 
खबरों के अनुसार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में सलमान खान एक्सटेंडेट कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि सलमान फिल्म में काम करने के लिए एक भी रुपया बतौर फीस नहीं लेंगे। मेकर्स ने तो उन्हें मोटी फीस ऑफर की थी लेकिन एक्टर ने उसे ठुकरा दिया है।
 
फिल्म गॉ़डफादर में सलमान खान के साथ चिरंजीवी, नयनतारा और सत्यदेव कंचरण भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। मोहन राजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण कोनिडेला प्रोडेक्शन और सुपर गुड फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। 
 
फिल्म 'गॉडफादर' साल 2019 में रिलीज मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लुसिफर' का तेलुगु रीमेक है, जिसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था। इस फिल्म में मोहनलाल, विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख