Hanuman Chalisa

ईद 2021 भी होगी सलमान खान के नाम, रिलीज होगी भाईजान की यह फिल्म!

Webdunia
सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (16:09 IST)
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में बिजी है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद सलमान साल 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'राधे' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे।

 
इन दोनों फिल्मों के साथ-साथ सलमान खान का नाम साजिद नडियाडवाला के बैनर की 'किक 2' के साथ भी जुड़ रहा है, जो काफी समय से अटकी पड़ी है। साल 2014 में रिलीज हुई सलमान की फिल्म किक को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। इसलिए फैंस इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
ALSO READ: वरुण-सारा की 'कुली नंबर 1' में हुई जावेद जाफरी की एंट्री
 
अब ताजा खबरों की माने तो किक 2 की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया गया है और डायलॉग्स पर काम चल रहा है। निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला किक 2 के प्री-प्रोडक्शन, शूट और पोस्ट-प्रोडक्शन की तैयारी के लिए कुछ समय की जरूरत है इसलिए उन्होंने इस फिल्म को साल 2021 में रिलीज करने का फ़ैसला किया है।
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2021 में ईद के मौके 13 मई को रिलीज की जाएगी। वहीं किक 2 में सलमान के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस कास्ट की जाएंगी, इस बारें तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। खबर है कि जैकलीन फर्नांडिस किक 2 में लीड रोल में नजर आ सकती है।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मेकर्स इस बार एक नई अदाकारा को किक 2 में लेने की सोच रहे हैं। साजिद नडियाडवाला अपने बैनर की दो मुख्य अभिनेत्रियों पूजा हेगड़े और कृति सेनन के नामों पर विचार कर रहे हैं। इन दोनों ही अदाकाराओं ने साजिद नडियाडवाला के बैनर के साथ मल्टीफिल्म डील साइन की है। 
 
बताया तो यह भी जा रहा है कि किक 2 के लिए कृति सेनन के नाम पर प्रमुखता से विचार किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख