एक्स हसबैंड की दूसरी शादी के बीच समांथा रुथ प्रभु पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता का निधन

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (17:46 IST)
समांथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य दूसरी शादी रचा रहे हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। एक्स हसबैंड की दूसरी शादी के बीच समांथा रुथ प्रभु पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। 
 
समांथा ने अपने पिता जोसेफ प्रभु के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। एक्ट्रेस ने शोक संदेश शेयर करते हुए टूटे हुए दिल का इमोजी लगाया है। 
 
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अब जब तक हम फिर से नहीं मिलते डैड।' इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी लगाया। समांथा अपने पिता के काफी करीब थीं। उनके पिता उनके सपोर्ट सिस्टम थे।
 
बता दें कि सामंथा के पिता जोसेफ तेलुगु थे और उनकी मां निनेट प्रभु मलयाली हैं। समांथा के पेरेंट्स ने उनकी परवरिश चेन्नई में की है। एक्ट्रेस के परिवार में अब उनकी मां और दो बड़े भाई हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

साक्षी मलिक ने खींचे राघव जुयाल के बाल, एक्टर ने गु्स्से में जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई

'सैयारा' की सक्सेस के बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे वरुण बडोला, इत्ती सी खुशी शो में आएंगे नजर

जाह्नवी कपूर से मानुषी छिल्लर तक, रक्षाबंधन पर अपनाएं इन बॉलीवुड हसीनाओं का पारंपरिक लुक्स

तेहरान के गाने इश्क बुखार में एलनाज नोरौजी ने लगा लगाया हॉटनेस का तड़का

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा हंसल मेहता की 'गांधी' का वर्ल्ड प्रीमियर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख