Dharma Sangrah

9 साल बाद दोबारा रिलीज हुई सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, दो दिन में किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk
सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (11:07 IST)
बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों की री-रिलीज का चलन शुरू हो गई है। कई पुरानी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज हो चुकी हैं और इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला है। हाल ही में साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज हुई है। 
 
इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन मुख्य भूमिका में हैं। जहां इस फिल्म को पहले कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब री-रिलीज के बाद 'समन तेरी कसम' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। इसे सिनेमाघरों में काफी पसंद किया जा रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soham Rockstar Entertainment (@sohamrockstrent)

2016 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब इसने पहले वीकेंड पर महज 4.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन लगभग 9 करोड़ 11 लाख रुपए था। लेकिन अब 'सनम तेरी कसम' ने रिलीज के 2 दिन के अंदर अपने लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा कमाई कर ली है। 
 
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 6.22 करोड़ रुपए रहा। इसी के साथ ‍दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.36 करोड़ हो गया है। इस फिल्म के आगे नई रिलीज फिल्में ‘बैडऐस रविकुमार’ और ‘लवयापा’ पस्त हो गई हैं। 
 
फिल्म 'समन तेरी कसम' को ओटीटी और टेलीविजन से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है। फिल्म ने टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद खूब लोकप्रियता हासिल की। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द फैमिली मैन सीजन 3 की रिलीज़ डेट फाइनल: मनोज बाजपेयी बनेंगे शिकारी से शिकार, दुश्मनों में दिखेंगे जयदीप अहलावत और निमरत कौर

हक मुसलमानों को ज़रूर देखनी चाहिए: इमरान हाशमी ने कहा, 7 नवंबर को होगी रिलीज

सिनेमा, सफर और सीख: श्रीलीला ने बताई अपनी जिंदगी की अनसुनी बातें

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख