Festival Posters

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को मिली राहत, कोर्ट ने दी नियमित जमानत

WD Entertainment Desk
शनिवार, 4 जनवरी 2025 (11:49 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। वहीं पु्ष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन मुश्‍किल में घिरे हुए हैं। इस मामले में अल्लू अर्जुन को जेल तक जाना पड़ा। 
 
वहीं अब भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिली है। हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने अल्लू अर्जुन को नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत की शर्तों के तहत 50 हजार रुपए के 2 जमानती पेश करने का निर्देश दिया है।
 
बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान लोग तब बेकाबू हो गए जब अचानक वहां सुनने में आया कि अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंच रहे हैं। अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए थिएटर में भगदड़ मच गई। 
 
इस अफरा-तफरी में एक महिला रेवती की मौत हो गई। वहीं महिला का 8 वर्षीय बेटा श्री तेज गंभीर रूप से घायल हो गया। 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। स्थानी‍य अदालत ने एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 
 
हालांकि उसी दिन तेलंगाना हाइकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी थी। लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में गुजारना पड़ी थी। एक्टर 14 दिसंबर को हैदराबाद की जेल से रिहा हुए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पॉज़िटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का असर, 'वध 2' ने दूसरे दिन दिखाई 90% की जबरदस्त बढ़त

जब कंगना रनौट ने की अक्षय खन्ना संग फ्लर्ट करने की कोशिश, एक्टर का रिएक्शन देख दंग रह गई थीं 'क्वीन'

को-स्टार्स संग रोमांटिक डांस पर आकांक्षा चमोला हो रहीं ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बीच आमिर खान ने उठाया इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सवाल, बोले- अगर 15 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होती तो...

ब्लैक गाउन में दीपिका पादुकोण का कातिलाना अंदाज, इंटरनेट पर वायरल हुई हॉट तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख