Festival Posters

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन कोर्ट में पेश, क्या मिलेगी जमानत?

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (15:39 IST)
Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा 2 : द रूल' के तूफान के बाद तेलांगना पुलिस ने साउथ स्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ मामले में हुई है। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। 
 
इस मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Webdunia Hindi (@webduniahindi)

पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन का बयान रिकॉर्ड किया गया। चश्मदीद गवाह के बयान के आधार पर पुलिस ने एक्टर से पूछताछ भी की। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया। अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है। मजिस्ट्रेट मामले की विस्तृत जांच कर रहे है। वहीं कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 
वहीं खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की अपील की है। इस पर शाम 4 बजे सुनवाई होने की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस से जरीन खान तक, ये एक्ट्रेसेस कैट मॉम होने पर महसूस करती हैं गर्व

31 अक्टूबर को 3 फिल्मों की टक्कर: Single Salma, The Taj Story और One Two Cha Cha Chaa में कौन मारेगा बाजी

70 साल की उम्र में पिता बने हॉलीवुड एक्टर केल्सी ग्रामर, चौथी पत्नी ने दिया आठवें बच्चे को जन्म

प्रेमचंद की 22 कहानियों का 22 भाषाओं में हुआ नॉन स्टॉप मंचन, गिनीज बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड

दिलजीत दोसांझ को भारी पड़ा अमिताभ बच्चन के पैर छूना, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने दी धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख