rashifal-2026

पहले से ही 'ब्लॉकबस्टर' हो गई संजय दत्त की ये फिल्म

Webdunia
संजय दत्त ने फिल्म 'भूमि' से बॉलीवुड में कमबैक किया। हालांकि फिल्म ज़्यादा चली नहीं लेकिन संजय की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। दरअसल संजय दत्त को फैंस मज़ेदार रूप में देखने के लिए बेताब हैं। मुन्नाभाई एमबीबीएस और धमाल जैसी फ्रैंचाईज़ी की फिल्मों में उन्हें बहुत पसंद किया गया था। अब वे दोबारा इस ज़ोनर में काम करने वाले हैं। 
 
संजय दत्त अब फिल्म 'ब्लॉकबस्टर' नाम की फिल्म में काम करने वाले हैं। यह एक कॉमेडी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह और निर्देशन अजय अरोड़ा और लवल अरोड़ा करेंगे। ये दोनों निर्देशक संजय दत्त के बहुत अच्छे दोस्त हैं। 
 
इनके साथ काम करने को लेकर संजय ने कहा कि मैं हमेशा कॉमेडी करना पसंद करता हूं। इस ज़ोनर में मैं बहुत सहज होता हूं। 'ब्लॉकबस्टर' बहुत बड़े लेवल की फिल्म है और मल्टी-स्टारर फिल्म हमेशा दर्शकों से कनेक्ट करती है। संदीप के साथ दोबारा काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। 
 
निर्देशकों का कहना है कि यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है। राजकुमार हिरानी से लेकर डेविड धवन तक जैसे निर्देशकों ने संजय दत्त के साथ निर्देशन में डेब्यु किया है और उन सभी की फिल्में शानदार हिट रही हैं। हम बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि हम डेब्यु के तौर पर संजय दत्त को निर्देशित करेंगे। 
 
निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि बाबा के साथ एक कॉमेडी फिल्म बनाना मेरा सपना था। संजय जैसे बहुत कम लोग हैं जो आपको इस तरह से हंसा सकते हैं। उनकी सिर्फ टाइमिंग की परफेक्ट नहीं है बल्कि उनके एक्सप्रेशंस भी शानदार होते हैं। बॉलीवुड में अजय और लवल ने बहुत क्रिएटिव काम किया है। उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। 
 
ब्लॉकबस्टर की शूटिंग मॉरिशस में की जाएगी। स्क्रिप्ट साजिद फरहाद ने लिखी है। साजिद ने इससे पहले संजय दत्त की धमाल रिटर्नस की स्क्रिप्ट भी लिखी है। बाकी कास्ट की जानकारी अभी नहीं मिली है। इसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पुलिस को मात देने के लिए फिर से तैयार है जॉर्जकुट्टी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'

क्या रितिक रोशन बनेंगे नए डॉन? वायरल खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप पर भूमि पेडनेकर का खुलासा, बताया 35 प्रतिशत शूट ही नहीं हुई थी 'द लेडी किलर'

जब शनाया कपूर के बॉयफ्रेंड की खुली पोल, एक साथ 5 लड़कियों से लड़ा रहा था इश्क, अनन्या पांडे ने बेस्टफ्रेंड दी यह सलाह

ओ रोमियो रिव्यू: शाहिद-तृप्ति की दमदार एक्टिंग और विशाल पर एनिमल का हैंगओवर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख