शादी की सालगिरह पर संजय दत्त ने दबाए पत्नी मान्यता के पैर, वीडियो वायरल

Webdunia
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (18:09 IST)
संजय दत्त और मान्यता दत्त बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 11 फरवरी को 14 साल पूरे हो गए हैं। शादी की सालगिरह पर मान्यता ने प्यारा सा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

 
इस वीडियो में संजय दत्त अपनी पत्नी के पांव दबाते नजर आ रहे हैं। वहीं मान्यता लेटी हुई हैं, हालांकि इस वीडियो में सिर्फ उनका पैर नजर आ रहा है। दोनों का यह रोमाटिंक मोमेंट्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। 
 
वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन के सारे बेहतरीन दिन आपके साथ बीते हैं। आपकी सच्चाई के लिए आपको बहुत-बहुत प्यार। हैप्पी एनीवर्सरी।' 
 
फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बंदा चाहे संजय दत्त हो, पैर तो बीवी के दबाने पड़ते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'लगे रहो मुन्ना भाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बाबा आप बहुत दयालु इंसान हो।'
 
बता दें कि संजय दत्त और मान्यता की शादी साल 2008 में हुई थी। कपल के दो बच्चे बेटा सारहान दत्त और बेटी इकरा दत्त है। संजय की एक बेटी त्रिशला भी हैं, जो उनकी और उनकी स्वर्गीय पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। 

यह भी पढ़िए:
बिकिनी पहन दिशा पाटनी ने दिखाया अपना हॉट फिगर

लता मंगेशकर किसके नाम का लगाती थीं सिंदूर

फिल्म गहराइयां को लेकर दीपिका पादुकोण ने की वेबदुनिया से बात

शक्तिमान पर बनेगी फिल्म

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, देशभर के 700 स्टंट वर्कर्स का कराया इंश्योरेंस

रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार बनीं श्रीलीला, मेगा प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

भूमि पेडनेकर नहीं करना चाहतीं किसी एक्टर को डेट, बताई थी यह वजह

प्रियंका चोपड़ा को कभी बॉलीवुड में करना पड़ा था भेदभाव का सामना, कहते थे काली बिल्ली

मंडला मर्डर्स के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, निर्देशक गोपी पुथरन संग काम करने का अनुभव किया शेयर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख