टाइगर श्रॉफ से टक्कर लेने आ रहे संजय दत्त, बागी 4 से खतरनाक लुक हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk
सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (11:34 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ 'बागी' फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी, बागी 2 और बागी 3 में जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है। वहीं बीते दिनों 'बागी 4' की भी घोषणा हुई है। इस फिल्म में भी टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज देखने को मिलने वाला है। 
 
वहीं अब 'बागी 4' के खलनायक से भी पर्दा उठ गया है। इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म से संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका खूंखार अंदाज देखने को मिला रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

पोस्टर में संजय दत्त कुर्सी पर बैठे हुए चीख रहे है। उनकी गोद में एक लड़की की बॉडी दिख रही हैं। संजय दत्त के कपड़े और चेहरा खून से सना हुआ है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि संजय दत्त लड़की की मौत पर चीख रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'हर आशिक एक विलेन है।'
 
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हर आशिक विलेन है। पेश है बागी 4 में संजय दत्त।' संजय दत्त का यह खतरनाक लुक देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 
 
साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन में बन रही 'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्षा कर रहे हैं। यह बागी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख